चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, सील के पत्थर से सिर पर किया ताबड़तोड़ हमला, महिला की मौके पर हुई मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पति अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका करता था, जिसे लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। मामला रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम चोटीगुड़ा निवासी बसंत राठिया अपनी पत्नी रत्ना राठिया 49 साल पर चरित्र शंका किया करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होते रहता था। शुक्रवार सुबह जब उसके बेटे काम करने घर से निकला, तो पति-पत्नी के बीच फिर से विवाद हो गया। जिससे बाद गुस्से में आकर पति नेघर में रखे मशाला पीसने वाले सील पत्थर से उसका बाल पकड़कर उसके सिर पर प्रहार कर दिया।

हमले से महिला लहूलुहान हालत में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद जब आसपास के लोगों को इसकी जानकारी लगी, तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल महिला को डायल 112 की मदद से उपचार के लिए घरघोड़ा अस्पताल भेजा गया। उसकी हालत को देखते हुए उसे रायगढ़ रिफर कर दिया गया। जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई।

पहले भी होता था विवाद

पुलिस ने बताया कि बसंत व रत्ना के बीच चरित्र शंका की बात को लेकर पहले भी विवाद होता था। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KXMph2IgH9T4RnnjNiUBf5

यह खबर भी जरुर पढ़े

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन