घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या, अधेड़ ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- जिले में घरेलू विवाद के चलते पति ने पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी बाजार गए थे। इस दौरान दोनों के बीच घरेलू बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में आकर पति ने पत्नी की पिटाई कर दी। मामला जांजगीर चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार 10 अक्टूबर को शाम 4 बजे विदेशी राम अपनी पत्नी तिजमत बाई के साथ गांव के बाजार गए। रात होने पर भी दोनों घर नहीं पहुंचे। 11 अक्टूबर की सुबह बेटे राजू धनवार को सूचना मिली की उसकी मां खून से लथपथ जमीन पर लेटी हुई है। सूचना के बाद बेटा मौके पर पहुंची, तो उसने देखा कि मां तिजमत के चेहरे और सिर पर गंभीर चोट लगी थी और वह जमीन पर लेटी हुई थी। आवाज लगने पर भी कोई जवाब नहीं दे रही थी।

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। महिला को अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने तिजमत बाई को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में हत्या होने की जानकारी दी गई। पुलिस ने महिला के पति विदेशी राम को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी ने बताया कि दोनों ने एक साथ शराब पी। इस दौरान घरेलू बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में उसने पत्नी की पिटाई कर दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BMyxEfaBEgr27vmvZTmCpi

यह खबर भी जरुर पढ़े

शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर महिला की गला दबाकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Back to top button