अस्पताल के बाथरूम में महिला ने लगाई फांसी, कुछ दिन पहले पति ने किया था सुसाइड, जांच में ये बात आई सामने

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- एक महिला ने अस्पताल के वॉशरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि महिला के पति की कुछ दिन पहले मौत हुई थी। उसके सदमे में महिला ने जहर सेवन कर आत्महत्या करने की कोशिश की। महिला को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां ईलाज के बाद महिला की जान बच गई। इसके बाद महिला ने अस्पताल में वॉशरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला रायगढ़ जिले के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार सिलादेही बिर्रा निवासी समीर उर्फ राहुल सारथी की शादी पुसौर ब्लॉक के छिछोर उमरिया गांव की दीपिका से हुई थी। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही दीपिका अपने पति समीर के साथ मायके आई थी। इस दौरान समीर ने ससुराल में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पति के मौत का दीपिका को गहरा सदमा लगा। पति की मौत के तीन दिन बाद महिला ने जहर का सेवन कर लिया। आनन-फानन में उसे पुसौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया था, जहां हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रायगढ़ में रेफर कर दिया गया, जहां इलाज से उसकी जान बच गई।

परिजनों के अनुसार दीपिका सुबह घरवालों से बातचीत की थी और नाश्ता करने के बाद शौचालय गई थी, जहां उसने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही चक्रधर नगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके से शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर रही है। पति-पत्नी की आत्महत्या की वजहों की तलाश के लिए पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/IGMrNM4SYAd1XifDTalsHA

अन्य खबर भी जरूर पढ़े

फांसी पर लटके मिली महिला की लाश, मामला संदिग्ध, मायके वालों ने लगाए गंभीर आरोप

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film