आरंग क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म: किराए के मकान में ले जाकर दिया घटना को अंजाम, पड़ोसी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- आरंग क्षेत्र में एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने सुनसान जगह का फायदा उठाकर मकान में ले गया और जबरदस्ती दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार आरंग थाना क्षेत्र के गांव में एक महिला ने 42 वर्षीय पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी नेमीचंद उर्फ नेमूचंद धु्रव पिता संभर धु्रव (42 वर्ष) का किराए के मकान में रहता है। पीड़िता के घर के बग में नया मकान बना रहा है। जहां आरोपी का आना-जाना लगा रहा रहता है। 27 अक्टूबर 2024 को पीड़िता अपने चाचा के घर जा रही थी। इस दौरान आरोपी नेमीचंद वहां पहुंच गया और सुनसान जगह होने का फायदा उठाकर पीड़िता को जबरदस्ती किराए के मकान में ले गया।
किसी को बताने पर जान से मारने की दी धमकी
इसके बाद आरोपी ने जबरदस्ती दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के विरोध करने के बावजूद आरोपी जबरदस्ती किया तथा घटना की जानकारी किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इधर पीड़िता अपने घर पहुंची। लोकलाज और आरोपी की धमकी से पीड़िता घटना के संबंध में किसी को नहीं बताई। फिर 4 नवम्बर को हिम्मत जुटाकर घटना की जानकारी अपने पति को दी। इसके बाद थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी नेमीचंद उर्फ नेमूचंद ध्रुव निवासी तमोरी थाना गिधपुरी जिला बलौदाबाजार के खिलाफ धारा 64(1), 351(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में न्यायालय भेज दिया गया है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/BMyxEfaBEgr27vmvZTmCpi