बोरे में मिली महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस, परिजनों से कर रही पूछताछ

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- प्लास्टिक बोरी में एक महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के साथ डॉग स्क्वायड और फारेंसिंक की टीम भी मामले की जांच में जुटी हुई है। मामला बालोद जिला के गुरुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार गुरुर थाना क्षेत्र के ग्राम तितुरगहन में खेत में एक महिला की लाश बोरे में मिली है। बोरे में लाश देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। साथ ही फारेंसिंक और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। महिला के शव को बोरे से बाहर निकाला गया। मृतका की पहचान भेश्वरी (छोटी) साहू (32 वर्ष) के रूप में हुई है, वह ग्राम रमतरा की रहने वाली थी। मृतका के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। महिला के पति राम खिलावन के मुताबिक छोटी साहू उसकी दूसरी पत्नी थी।

धमतरी जाने के लिए निकली थी महिला

पुलिस के प्रारंभिक जांच में पता चला कि महिला रविवार को धमतरी जाने की बात कह कर घर से निकली थी, तब से वह लापता थी। पुलिस ने बताया कि रामखिलावन की शिकायत पर अपराध दर्ज कर लिया गया है। महिला के सभी संपर्क में रहने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है। लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का खुलासा होगा। फिलहाल पपुलिस मामले की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FDoWWjJsE5T5bqPFCgyMct

यह खबर भी जरूर पढ़े

प्यार के चक्कर मे अपने ही दोस्त की हत्या कर रेत में दफना दिया शव, 3 दिन बाद मिली लाश

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन