मकान निर्माण को लेकर विवाद, युवक ने महिला-भतीजे से की मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा में मकान निर्माण को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक बदमाश ने एक महिला और उसके भतीजे के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने थाना गोबरा नवापारा में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी सहदेव कंसारी के खिलाफ FIR दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, घटोरिया पारा निवासी करूणा 1 मार्च 2026 की सुबह करीब 10.45 बजे इंदिरा मार्केट के पास अपने नवनिर्माणाधीन मकान पर मौजूद थीं। आरोप है कि उसी दौरान सहदेव कंसारी मौके पर पहुंचा और “मेरी जमीन पर घर क्यों बना रही हो” कहते हुए गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने दीवार की ईंटें फेंकनी शुरू कर दीं।
पीड़िता का आरोप है कि मना करने पर सहदेव कंसारी ने अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी और उससे मारपीट की। इतना ही नहीं, उसके पास मौजूद चाबी के गुच्छे में लगे धारदार वस्तु से भी हमला किया गया। घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे भतीजे संदीप राव को भी आरोपी ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी और पास में पड़े ईंट के टुकड़े से हमला कर दिया। जिससे दोनों घायल हो गए।
पीड़िता ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस बीएनएस की धारा 118(1), 296, 351(2) के तहत एफआईआर दर्ज किसा। मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश जेल भेज दिया है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r
यह खबर भी जरुर पढ़े
नवापारा ब्रेकिंग: डीसीबी बैंक के पूर्व मैनेजर पर 29 लाख की हेराफेरी का आरोप, आरोपी गिरफ्तार











