अभनपुर ब्रेकिंग: प्रेम प्रसंग में युवक की बेरहमी से हत्या, पहले पीटा, फिर जिंदा दफनाया

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– अभनपुर इलाके में एक युवक को पहले बेरहमी से पीटा गया, फिर गड्ढा खोदकर अधमरी हालत में जिंदा ही दफना दिया गया। इस ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए 2 नाबालिग समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक 21 साल की युवती भी शामिल है। पूरी वारदात प्रेम प्रसंग से जुड़ी है। मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार 21 मार्च को अभनपुर थाना अंतर्गत भरेंगाभाठा-नवागांव मार्ग किनारे मुरूम गड्ढे में दफन शव मिला था। शव का एक हाथ और पैर बाहर दिखाई दे रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम मौके पर पहुंची और गड्ढा खोदकर शव बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर गई।
अधमरी हालत में ही जिंदा दफनाया
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक की मौत गला दबने और सांस नली में मिट्टी जाने से हुई। यानी आरोपियों ने उसे अधमरी हालत में ही जिंदा दफना दिया था। पुलिस ने मामले को हत्या (हॉमीसाइडल) मानते हुए जांच तेज की। जांच के दौरान मृतक की पहचान माना निवासी 29 वर्षीय नितेश बत्रा के रूप में हुई, जिसकी गुमशुदगी पहले से दर्ज थी। पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई।
प्रेम प्रसंग में वारदात को दिया अंजाम
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी श्याम सुंदर सोनी (21) का सावित्री साहू (21) से प्रेम संबंध था। मृतक नितेश बत्रा कथित रूप से युवती को परेशान करता था। था। बताया गया कि 16 मार्च की रात श्याम सुंदर सोनी अपने प्रेमिका सावित्री साहू से मिलने उसके घर माना गया था। इस दौरान घर के बाहर नितेश के खड़े होने पर विवाद भड़क गया।
गुस्से में श्याम सुंदर सोनी ने बबूल की लकड़ी से नितेश के सिर पर वार कर दिया। तभी सावित्री साहू भी घर से बाहर आई। उसने प्रेमी को बताई कि नितेश मुझे बार-बार परेशान करता है इसे मार डालो। इसके बाद आरोपी श्याम सुंदर ने अपने अन्य साथियों को बुलाया और सभी ने मिलकर नितेश को जबरन ऑटो में बैठा लिया। आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने की कोशिश में नितेश की स्कूटी को कमल विहार होते हुए मुजगहन के पास एक पुलिया के नीचे फेंक दिया।
इसके बाद नितेश को खोरपा होते हुए खट्टी-ढोढ़रा के बीच तालाब के पास ले जाया गया, जहां उसकी बेरहमी से पिटाई की गई और गमछे से गला दबाकर बेहोश कर दिया गया। इसके बाद आरोपियों ने भरेंगाभाठा के पास मुरूम खदान में ले जाकर नितेश को जिंदा दफना दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, आरोपी श्याम सुंदर सोनी बोरियाकला में रहकर आलू-प्याज और कलिंदर का व्यवसाय करता था।
दो नाबालिग समेत 5 आरोपी गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस ने श्याम सुंदर सोनी, सुमित कोसले और सावित्री साहू सहित कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें दो नाबालिग शामिल है। वहीं, एक आरोपी अब भी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ऑटो, लकड़ी और अन्य सामान जब्त किए गए हैं। सभी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1), 238, 64(2)(क) और 191(1)(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r
यह खबर भी जरुर पढ़े
अभनपुर ब्रेकिंग: मिट्टी में दफन मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका











