लव मैरिज के 4 दिन पहले युवती ने कर ली आत्महत्या, कमरे में इस हाल में मिला शव, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– शादी की खुशियों के बीच एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां युवती ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि युवती का उसके प्रेमी से शादी 13 से 15 अप्रैल के बीच तय की गई थी। मामला जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, सुखरापारा निवासी पंकज सिदार (25) और रायगढ़ जिले के पोतरा गांव की मोनिका सिदार (22) के बीच पिछले दो वर्षों से प्रेम संबंध था। परिवार की सहमति से दोनों की शादी 13 से 15 अप्रैल के बीच तय की गई थी। घर में विवाह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं और 9 अप्रैल को मड़वा खंभा गाड़ने की रस्म की तैयारी भी हो रही थी।
बताया जा रहा है कि शादी की तैयारियों के बीच किसी बात को लेकर मोनिका मानसिक रूप से परेशान थी। विशेष रूप से मायके पक्ष के कुछ लोगों और करीबी सहेलियों के विवाह में शामिल न हो पाने की बात उसे भीतर ही भीतर परेशान कर रही थी। घटना की रात उसने खाना खाने से मना कर दिया और मोबाइल लेकर अपने कमरे में चली गई। अगली सुबह जब वह देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली, तो परिजनों ने दरवाजा खोलकर देखा। अंदर का दृश्य देख सभी स्तब्ध रह गए। मोनिका फांसी के फंदे पर झूल रही थी।
घटना की सूचना मिलते ही पत्थलगांव पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का कारण मानसिक तनाव और पारिवारिक परिस्थितियों को माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r
यह खबर भी जरुर पढ़े
लव मैरिज के 6 महीने बाद पति की हत्या: पत्नी, तीन सालियां और जीजा गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला











