शादी का झांसा देकर युवती दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, फेसबुक से हुई पहचान, भरोसा जीतकर बनाया शारीरिक संबंध

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामला सामने आया है। आरोपी ने फेसबुक के माध्यम से युवती से पहचान बढ़ाई फिर झांसा देकर दो सालों तक शारीरिक संबंध बनाए। युवती ने शादी का दबाव बनाया, तो युवक मुकर गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामला रायगढ़ जिले के महिला थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने 20 मार्च 2026 को रायगढ़ के महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वर्ष 2021 में उसकी पहचान रामभाठा निवासी प्रतीक सिदार (26 वर्ष) से फेसबुक के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती का विश्वास जीत लिया।
पीड़िता के अनुसार, 4 मार्च 2024 से जनवरी 2026 के बीच आरोपी ने विभिन्न स्थानों पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की।
पुलिस टीम ने आरोपी को उसके निवास से हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r
यह खबर भी जरुर पढ़े
नाबालिग से दुष्कर्म, धमकी देकर वसूले रुपए, आरोपी युवक गिरफ्तार











