पेड़ से लटका मिला युवक का शव, होली के दिन से हुआ लापता, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– होली के दिन से लापता युवक का शव दूसरे दिन पेड़ से लटका मिला। शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आगे की जांच में जुट गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए उचित जांच की मांग की है। मामला बिलासपुर जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, कोरबा निवासी मनीष कंवर (18 वर्ष) बुधवार दोपहर होली खेलने के लिए घर से निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। दोस्तों और रिश्तेदारों से संपर्क करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। गुरुवार सुबह परिजनों को सूचना मिली कि सुराकछार और आनंद नगर के बीच, खोलार नदी किनारे एक बांस के पेड़ पर युवक का शव लाल गमछे के सहारे लटका हुआ है।

सूचना मिलते ही कुसमुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। शव की स्थिति को देखते हुए परिजन और स्थानीय लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मर्ग कायम कर सभी संभावित पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है।

इकलौता बेटा था मनीष 

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।बताया जा रहा है कि मनीष अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है। कुसमुंडा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर परिजनों के बयान भी ले लिए हैं तथा आगे की कार्रवाई जारी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

रायपुर में खून से लथपथ मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button