छत्तीसगढ़ के फेमस यूट्यूबर ने किया आत्महत्या: प्रारंभिक जांच में ये बात आई सामने, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- छत्तीसगढ़ में फेमस यूट्यूबर बन रही लीना नागवंशी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। लीना बीए सेकेण्ड ईयर की छात्रा थी। छात्रा इंस्टाग्राम में सक्रिय रहती थी और उसके 10 हजार से ज्याद फालोअर हैं। दो दिन पूर्व क्रिसमस पर छात्रा का प्रसारित वीडियो काफी चर्चा में था। छात्रा की मौत से फालोअर दुखी हैं। आत्महत्या का कारण अभी अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला रायगढ़ जिले के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के केलो विहार निवासी लीना नागवंशी पिता सियाराम नागवंशी ( 22) बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। सोमवार की दोपहर उसकी मां सब्जी लेने के लिए बाजार गई थी। छात्रा घर में अकेली थी। उसने अपने घर की छत में बने एक कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद सीढ़ी के सहारे अल्बेस्टर शीट के एंगल में रस्सी का फंदा लगाकर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद लीना की मां घर आई। कमरे में उसे लीना नहीं मिली। इस पर वह बेटी को तलाशते हुए छत पर गई। यहां कमरे का दरवाजा बंद था। उन्होंने किसी तरत दरवाजा खोल और देखा, तो लीना फांसी के फंदे में झूल रही थी।
उन्होंने घटना की सूचना अपने पति को दी। मृतका के पिता ने घर पहुंचने के बाद पुलिस को बुलाया। पुलिस मर्ग कायम कर शव को उतार और पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया। युवती ने किन कारणों से फांसी लगाई, इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल सकी है। हाल में ही छात्रा की सगाई हुई है। वह इंस्टाग्राम में भी काफी सक्रिय रहती थी। उसके 10 हजार से अधिक फालोअर हैं। क्रिसमस पर बनाया वीडियो काफी पसंद किया गया।
पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि आखिर लीना ने ऐसे कदम क्यों उठाया। फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी है। पुलिस ने लीना का मोबाइल जब्त कर लिया है। पुलिस इस केस में कई एंगल से जांच कर रही है।
पुलिस इस केस में उसके दोस्तों से भी पूछताछ करेगी। उसका कारण है कि लड़की की कई लोगों से दोस्ती थी। यूट्यू्ब और इंस्टाग्राम में वीडियो और काफी एक्टिव होने के कारण भी वह रायगढ़ इलाके में फेमस थी। यट्यूब में उसके वीडियो को भी काफी पसंद किया जाता था।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन