आस्था सिंह के द्वितीय जन्मदिन पर विद्यालय के समस्त बच्चों को वितरण किया गया किताब

एक अनोखा पहल

आस्था सिंह के द्वितीय जन्मदिन पर विद्यालय के समस्त बच्चों को वितरण किया गया किताब

सुजीत कुमार सिंह

गाजीपुर मरदह ब्लॉक क्षेत्र के तवक्कलपुर उर्फ डंडापुर निवासी लक्ष्मीकांत सिंह के परिवार की तरफ से उनकी नतिनी आस्था सिंह के द्वितीय जन्मदिन पर आज दिन शनिवार को प्राथमिक विद्यालय डंडापुर के प्रांगण में सभी बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया । तत्पश्चात आस्था सिंह ने अपने जन्मदिन पर सभी बच्चों को कॉपी ,  पेन , पेंसिल , रबड़ एवं सामान्य ज्ञान की किताब सहित मिठाई , केला , टॉफी देकर सम्मानित किया । और कहा    कि हमें बहुत ही गर्व हो रहा है कि अपने विद्यालय परिसर    में समस्त भाइयों और बहनों के साथ केक काटकर एक  दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मदिन मनाया है । इस कार्यक्रम के दौरान लक्ष्मीकांत सिंह में कहा कि बच्चों के जन्मदिन पर विद्यालय सहित क्षेत्र के बच्चों के साथ सम्मानित कर मिठाई खिलाकर जन्मदिन मनाना एक पुण्य का काम होता है । तत्पश्चात विद्यालय परिवार ने आस्था सिंह को जन्मदिन ढेर सारी शुभकामना देते हुए , हृदय से धन्यवाद दिया ।

रिपोर्टर संवाददाता –

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल