मूक बधिर भतीजी से चाचा ने किया दुष्कर्म: ऐसा सामने आया मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- छत्तीसगढ़ के भिलाई में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक सगे चाचा ने अपनी मूक बधिर भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी चाचा अपनी मूक-बधिर भतीजी का लगातार दो वर्षों तक शारीरिक शोषण करता रहा।
जानकारी के अनुसार भिलाई के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले मो. असलम खान (40 साल) ने अपनी गूंगी बहरी(मूक बधिर) भतीजी को हवस का शिकार बना डाला। उसने सोचा की वो किसी को कुछ बता नहीं पाएगी। इसलिए दो साल पहले घर में अकेला पाकर उसने अपनी ही भतीजी की आबरू लूट ली। साथ ही किसी को कुछ बताने पर जान से मार देने की धमकी दी। डर के मारे युवती ने किसी को कुछ नहीं बताया तो चाचा की हिम्मत बढ़ गई। पिछले दो सालों से जब भी मौका पाता भतीजी के साथ दुष्कर्म करता था।
वैशाली नगर थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों ने उनकी 18 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी की आबरू किसी और ने नहीं बल्कि खुद उसके चाचा ने लूटी है। उसका यह घिनौना कार्य पिछले दो सालों से चलता आ रहा है। लड़की जब 16 साल की थी तब पहली बार घर में अकेला पाकर चाचा ने उससे रेप किया था। उसने उसे धमकी दी थी कि यदि वो किसी को कुछ बताएगी तो वह उसे जान से मार देगा। डर के मारे बेटी ने किसी को कुछ नहीं बताया। इससे आरोपी की हिम्मत बढ़ गई। उसने सबसे पहले 2020 में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद 2021 में और फिर 19 अप्रैल 2022 को अपनी हवस का शिकार बनाया। जब पीड़िता को लगा की चाचा की गंदी हरकतें नहीं रुकने वाली तो उसने अपने माता पिता को इशारों में और लिखकर सारी सच्चाई बताई। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मो. असलम खान के खिलाफ धारा दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film