1 से 3 नवंबर तक आयोजित राज्योत्सव एवं राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव तैयारिया जोरों पर जानिए क्या है ख़ास

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- छत्तीसगढ़ में राज्य के 23 वें स्थापना दिवस की तैयारिया राजधानी में जोरों से चल रही है। 1 से 3 नवंबर तक राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन साइंस कालेज मैदान में किया जायेगा । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरूवार की शाम महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए साइंस कालेज मैदान पहुंचे। मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ शासन के सभी विभागों द्वारा लगाए जाने वाले स्टालों के स्थल का निरीक्षण किया और विभागीय अधिकारियों को तैयारियों  के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए|

1 से 3 नवंबर तक आयोजित राज्योत्सव एवं राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव को इस बार भव्य रूप से मनाने की तैयारी की जा रही है जिसमे देश के राज्यों के अलावा विश्व के अन्य देशो में निवासरत आदिवासियों को आमंत्रित किया गया है और इसके लिए साइंस कालेज मैदान में तैयारियां जोरों पर हैं। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के लिए सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों सहित 09 देशों के 1500 आदिवासी कलाकार अपनी प्रस्तुति देने के लिए छत्तीसगढ़ आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन