जादू-टोने के शक में चचेरे भाई की हत्या, आरोपी ने ऐसे बनाया हत्या का प्लान

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, यहां जादू टोना के शक में युवक ने अपने ही चचेरे भाई की हत्या कर दी है। घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला सलिहा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार आरोपी राम सिंह बरिहा (62) के बेटे की तबियत बार-बार खराब हो रही थी। वो काफी समय से उसका इलाज करवा रहा था, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हो रहा था। बेटे की खराब तबियत को लेकर वो अपने चचेरे भाई परसराम बरिहा पर शक करता था। उसे लगता था कि उसका चचेरा भाई जादू-टोना करता है। इस बात को लेकर आरोपी का अपने चचेरे भाई से अक्सर विवाद होता रहता था। इसके बाद राम सिंह ने अपने चचेरे भाई को मारने का प्लान बनाया।

शुक्रवार रात 10 बजे वो परसराम के घर पहुंचा। यहां घर के आंगन में चचेरा भाई बैठा था। आरोपी ने आव देखा न ताव, सीधे अपने साथ लाई कुल्हाड़ी से परसराम के गले पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। हमले में लहूलुहान परसराम की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने ही गांव के सरपंच और गांववालों को हत्या की जानकारी दी। जिसके बाद सरपंच ने सलिहा थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी राम सिंह बरिहा को गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है। वहीं आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पत्नी ने की पति की हत्या, ये वजह आई सामने, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन