पाण्डुका ब्रेकिंग: जंगल में मिली नाबालिग युवती का कंकाल, 20 दिनों से थी लापता, देखिए वीडियो

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- गरियाबंद जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां जंगल में युवती की कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला पाण्डुका थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार पाण्डुका थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घटकर्रा के जंगल में शनिवार को मानव कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पाण्डुका पुलिस उच्चाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंची। कंकाल के पास कपड़े, पुस्तक, चप्पल आदि बरामद हुआ है।

20-25 दिनों से थी लापता, परिजन मौके पर पहुंचे

बताया जा रहा है कि कंकाल नाबालिग युवती का है। वह समीपस्थ ग्राम खट्टी की रहने वाली थी, जो पिछले 20-25 दिनों से लापता थी। पुलिस ने युवती के परिजनों को घटना स्थल पर बुलाया गया है। कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल पुलिस हत्या या आत्महत्या दोनों एंगल से मामले की जांच में जुटी गई। परिजनों एवं सम्बंधित लोगों से भी पूछताछ किया जाएगा।

खबर अपडेट किया जा रहा है। पूरी खबर के लिए बने रहिए हमारे साथ। क्षेत्र का सबसे लोकप्रिय और सबसे अधिक पढ़े जाने वाला सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज़ News Updating...

हमारे वाट्सअप ग्रुप में जुड़ने के लिए इस लिंक पर जाएं

https://chat.whatsapp.com/KkBvfErBXEA1evbUHmUCTq

 

सम्बंधित खबरें भी पढ़े

गरियाबंद ब्रेकिंग: बुजुर्ग की लाश मिलने से मचा हड़कंप, इस बात की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Back to top button