राजिम ब्रेकिंग: यात्री बस ने साइकिल सवार महिला को कुचला, मौके पर मौत, देखिए वीडियो

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- राजिम क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां यात्री बस ने साइकिल सवार महिला को कुचल दिया है। इस हादसे में महिला की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला राजिम थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार राजिम-गरियाबंद मार्ग में रविवार सुबह 9 बजे के आसपास मां शारदा ट्रेवल्स की बस ने साइकिल सवार महिला को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला की मौत हो गई है। घटना की बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी लोगों ने राजिम पुलिस और 108 को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 की मदद से महिला को सामुदायिक केन्द्र ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि महिला राजिम शहर के नवाडीह की रहने वाली है। मृतक का नाम गायत्री पति गोवर्धन साहू (42 वर्ष) है। वह रोजी-मजदूरी के काम से अपने घर से राजिम जा रही थी, इसी दौरान यह हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस ने बस को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KkBvfErBXEA1evbUHmUCTq

सम्बंधित खबरें भी पढ़े

राजिम ब्रेकिंग : शिक्षिका ने की आत्महत्या, जांच में यह बात आई सामने, जानिए पूरा मामला, देखिए वीडियो

 

गरियाबंद ब्रेकिंग: संदिग्ध अवस्था में मिली ग्रामीण की लाश, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस, देखिए वीडियो

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन