नवापारा ब्रेकिंग : नवापारा थाने में पदस्थ उप निरीक्षक की मौत, ये वजह आई सामने, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज़) नवापारा :- नवापारा से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां थाने में पदस्थ उप निरीक्षक की मौत हो गई है। मृतक तीन माह पूर्व ही थाने में पदस्थ हुआ था।

जानकारी के अनुसार रायपुर जिला के गोबरा नवापारा थाना में पदस्थ उप निरीक्षक महेश निर्मल निर्मलकर की मौत होने से शोक की लहर है। मृतक तीन माह पूर्व ही नंदगांव से ट्रांसफर होकर नवापारा थाने में पदस्थ हुआ था।

बताया जा रहा है कि मृतक का स्वास्थ्य खराब था। आज बुधवार को स्वास्थ्य ज्यादा खराब होने के कारण रायपुर निजी अस्पताल में ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

इधर मौत की सूचना के बाद थाने सहित नगर में शोक की लहर है। थाना प्रभारी आशीष सिंह राजपूत सहित पूरे पुलिस स्टॉफ ने महेश निर्मलकर की मौत पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

अन्य समाचार भी पढ़े

अभनपुर ब्रेकिंग: नहर में मिली युवक की लाश, दो दिनों से था लापता, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल