पेड़ पर लटके मिली नाबालिग प्रेमी जोड़े की लाश: दो दिनों से थे लापता, परिजनों ने जताई इस बात की आशंका

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- नर्सरी में प्रेमी जोड़े का शव एक ही फंदे पर चुनरी के सहारे फांसी पर लटका हुआ मिला, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है दोनों नाबालिग है और दो दिनों से लापता थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला बिश्रामपुर थाना क्षेत्र का है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

जानकारी के अनुसार सूरजपुर जिले के ग्राम करमपुर में ग्रामीणों ने शनिवार को प्रेमी जोड़े का शव एक ही चुनरी में फंदे पर लटके हुए देखा। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान ग्राम करमपुर बड़खापारा के रहने वाले कालरी कर्मी देवसाय टोप्पो के बेटे मुनेश्वर टोप्पो उर्फ पिलो (17) और किशोरी की पहचान लुंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम उदारी निवासी छोटी के रूप में की गई है। मृतका की उम्र भी करीब 17 वर्ष बताई जा रही है।

Read More News : नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

2 दिन पहले घर से निकला था नाबालिग

घटना की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि मुनेश्वर टोप्पो 16 नवंबर को घर से मार्केट जाने का कहकर निकला था। इसके बाद वह नहीं लौटा। किशोरी भी लापता थी। प्रेमी युगल ने फांसी कब लगाई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। आत्महत्या का कारण भी अज्ञात है।

लड़की के परिजनों का हंगामा

पुलिस ने शव का पंचनामा कर शाम को शवों को उतारने की प्रक्रिया शुरू की। इस बीच मृतका के परिजनों द्वारा हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया गया। किशोरी पक्ष द्वारा हंगामा किए जाने के बाद पुलिस ने सूचना अधिकारियों को दे दी है। फॉरेंसिंक टीम की जांच के बाद आज रविवार को शवों को फांसी के फंदे से उतारा जाएगा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KvranEI4fuf9kS4c7GKdLd

सम्बंधित खबरें भी पढ़े

पेड़ पर लटकी मिली युवती की लाश, इस बात की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल