बीच सड़क में मिली युवती की लाश, मामला संदिग्ध, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- बलरामपुर नेशनल हाइवे पर एक युवती की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेसिंक टीम मौके पर पहुंची। युवती के सिर और आंख पर चोट के निशान मिले हैं। वहीं लाश के पास 7 ATM, नगदी व चेक बरामद हुआ है। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार बलरामपुर से होकर गुजरने वाली नेशनल हाइवे-343 पर औंराझरिया घाट के पास सड़क किनारे युवती का शव मिला है। मामले की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने रात को युवती का शव मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया था। प्रारंभिक जांच में युवती की मौत संदिग्ध लग रही है। युवती की शिनाख्त अंबिकापुर के ग्राम सपना निवासी पूजा पनिका (25) पुत्री सागर पनिका के रूप में हुई है।

Read More News : पेड़ पर लटके मिली प्रेमी जोड़े की लाश

ATM, नगदी व चेक बरामद

पुलिस को युवती के पर्स से 7 ATM कार्ड, ब्लैंक चेक, 5070 रुपए, मोबाइल फोन मिला है। युवती की जूती घटनास्थल से करीब 10 फीट दूर मिली है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि पूजा अंबिकापुर के किसी कंप्यूटर सेंटर में काम करती थी। वह किसी से मिलने के लिए रामानुजगंज गई थी।

पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि युवती की हत्या हुई है या फिर अन्य कोई कारण है। FCL टीम मौके पर जांच के लिए भेजी गई है। वह भी अपनी रिपोर्ट देगी। युवती रामानुजगंज गई थी या नहीं, पुलिस जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KvranEI4fuf9kS4c7GKdLd

अन्य खबर भी पढ़े..

जंगल में मिली शादीशुदा युवती की लाश, 11 नवंबर से थी लापता, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल