ब्रेकिंग: राजिम में औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निलंबित, स्टोर में मिले नकली कफ सिरप और एक्सपायरी दवाईयां

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजिम में औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। औषधि विभाग ने राजिम स्थित एक मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। पूर्व में इस मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया गया था जिसमें कई अनियमितताएं सामने आईं थी। जिसके बाद स्टोर को सील कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार राजिम स्थित कुलेश्वर मेडिकल स्टोर में झोलाछाप डॉक्टरों को नियम विरुद्ध दवाएं सप्लाई किए जाने की शिकायत मिली थी। इसी आधार पर विभाग द्वारा मेडिकल का औचक निरीक्षण किया गया था। जांच के दौरान मेडिकल स्टोर से न केवल एक्सपायरी और नियर-एक्सपायरी दवाएं बरामद की गईं, बल्कि नशीली दवाओं का भी बिना लाइसेंस स्टॉक मिला था। जांच टीम ने मौके पर मिली सभी दवाओं का पंचनामा तैयार कर दुकान संचालक को जवाब प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किया था।

पूर्व में औचक निरीक्षण किया गया था

जप्त की गई अमानक, एक्सपायरी दवाएं और प्रतिबंधित नशीली टैबलेट को विभाग द्वारा सैंपल लिया गया था, सैंपल जांच के दौरान मेडिकल नियमों का उल्लंघन करना पाया गया, जिसके बाद आज जिला सहायक औषधी नियंत्रक के निर्देश पर कुलेश्वर मेडिकल स्टोर राजिम के लाइसेंस को निलंबित किया गया, निलंबन अवधि के दौरान मेडिकल स्टोर पूरी तरह से बंद रहेगा।

मिले नकली कफ सिरप

औषधीय निरीक्षक गरियाबंद धर्मवीर सिंग ध्रुव ने बताया कि जुलाई माह 2025 में खाद्य एवं औषधीय प्रशासन के नियंत्रक के निर्देश पर गरियाबंद की FDA टीम द्वारा राजिम स्थित कुलेश्वर मेडिकल स्टोर में निरीक्षण किया गया था, निरीक्षण के दौरान बहुत सारी नशीली दवाई और एक्सपायरी दवाओं की अनियमित्ता पाई गई थी, जिसके संबंध में सहायक औषधि नियंत्रक जिला गरियाबंद द्वारा कुलेश्वर मेडिकल स्टोर राजिम को जारी अनुज्ञप्ति को 30 दिनों के लिए निलंबित किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस मेडिकल स्टोर से कफ सिरप का भी सैंपल लिया गया था। वह भी लैब रिपोर्ट में नकली पाई गई है। जिसकी भी जांच की जा रही है कि कफ सिरप इनके द्वारा बनाया गया है या किसी और के द्वारा, जिस पर भी आगे की जांच और कार्यवाही अभी जारी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/GKvBlfXqlpKC4RRB4msclj?mode=ems_copy_t

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम में औषधि विभाग ने मारी रेड, मेडिकल स्टोर में मिली एक्सपायरी दवाईयां, विभाग ने जारी किया नोटिस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल