छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के आईटी प्रकोष्ठ का गठन, प्रवीण बने संगठन सचिव

कमलनारायण साहू बने कार्यकारी अध्यक्ष

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) नवापारा:- छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ रायपुर संभाग आईटी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दानेश साहू ने रायपुर संभाग के अनेक पदाधिकारियों को नियुक्ति किया। जिसमें पिपरौद के कमलनारायण साहू को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्ति किया है। वहीं ग्राम सोंठ निवासी पत्रकार प्रवीण साहू (बिट्टू) को रायपुर संभाग के संगठन सचिव नियुक्त किया है।

कमल नारायण साहू

यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष टहल सिंग साहू, अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती मोहनकुमारी साहू व प्रदेश संयोजक (आई.टी. प्रकोष्ठ) द्वारिका साहू के अनुसंशा पर किया गया है। जारी नियुक्ति आदेश अनुसार रायपुर संभाग कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कमल नारायण साहू ग्राम पिपरौद, संयुक्त सचिव श्रीमती तिजिया (तारिणी) साहू कुर्रा एवं संगठन सचिव प्रवीण साहू सोंठ (नवापारा) की नियुक्ति के साथ-साथ 2 कार्यकारी अध्यक्ष, 9 उपाध्यक्ष, 18 संगठन सचिव, 19 संयुक्त सचिव व 8 कार्यकारणी सदस्यों की नियुक्ति किया गया है।

प्रवीण साहू (बिट्टू)

युवा पत्रकार प्रवीण साहू ने इस नियुक्ति पर समाज के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है, उसे ईमानदारी से निर्वहन करूंगा। समाज के हित में कार्य करना मेरी प्राथमिकता रहेगा।

श्रीमती तिजिया (तारिणी) साहू

उनके नियुक्ति पर साहू समाज के प्रदेश संगठन, जिला, तहसील, परिक्षेत्र के पदाधिकारियों ने सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं व बधाई देते हुए आई.टी प्रकोष्ठ के माध्यम से समाज की नई दिशा व गति प्रदान करने की बात कही। इस नियुक्ति पर परिजनों, पत्रकार साथियों, मित्रों, शुभचिंतकों आदि ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/GPp1JCZPzYl0tbbUUBm7UJ

सम्बंधित खबरें भी पढ़े

मानिकचौरी में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन : महिला और किसान का सम्मान

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन