दोस्त की हत्या कर फांसी पर लटकाया फिर खेत में गाड़ दिया शव, 3 साल बाद खुला राज, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज):- जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक को करीब 3 साल पहले उसके ही दोस्तों ने हत्या कर शव फांसी पर लटका दिया। इसके बाद लाश को जमीन में गाड़ दिया। 3 साल बाद पुलिस ने मृतक का कंकाल एक खेत से बरामद किया है। इस मामले में युवक के ही 4 दोस्तों को गिरफ्तार किया है, जिसमें 3 नाबालिग बताए जा रहे हैं। मामला बिलासपुर के मस्तूरी थाना क्षेत्र का है।

खेत में मिला कंकाल

मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी थाना क्षेत्र के अन्तर्गत मल्हार निवासी विकास कुमार कैवर्त्य 2020 में धनतेरस के दिन लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की जांच करती रही, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। इसके चलते पुलिस ने भी केस में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई। तीन साल बाद परिजनों के दबाव की वजह से नए सिरे से जांच शुरू करते हुए पुलिस ने विकास के दोस्तों से पूछताछ की तब उन्हें युवक की हत्या और शव के दफनाए जाने का पता चला। जिसके बाद पुलिस ने उसके दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

तीन महीने पहले खेत में किए थे खुदाई

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि, उन्होंने विकास को पेड़ से फांसी पर लटकाकर मार डाला था और फिर खेत में उसकी लाश को दफना दिया था। पुलिस ने एसडीएम से परमिशन ली और आरोपियों की निशानदेही पर खुदाई की, लेकिन दो दिन बाद भी लाश नहीं मिली। इस बीच पुलिस फसल कटने व जमीन सूखने का इंतजार करती रही। करीब 3 महीने बाद एक बार फिर खेत की खुदाई शुरू की गई। सोमवार को पुलिस ने जेसीबी मंगवाई और पूरे खेत को दोबारा खुदवाया। इस दौरान खुदाई में पुलिस को एक नर कंकाल मिला है।

तीन साल बाद खुला राज, खेत में मिला कंकाल

पुराने विवाद के चलते की हत्या

पुलिस ने बताया कि, अभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में पुरानी रंजिश के चलते हत्या की बात सामने आई है। आरोपियों ने बचने के लिए शव को दफना दिया था। पकड़े गए आरोपियों में से एक युवक हत्या के एक अन्य मामले में जेल में बंद है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Bi1gPFRXBEjBeoNhF41JIu

यह खबर भी जरूर पढ़े

दोहरे हत्याकांड का खुलासा, मामूली विवाद में खत्म हो गया परिवार, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल