बाबा रामदेव ने ओबीसी को लेकर दिया विवादित बयान, यूजर्स ने कहा बायकाट पतंजलि, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- सोशल मीडिया पर बाबा रामदेव का एक विवादित बयान का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है । वीडियो मे बाबा रामदेव ने ओबीसी को लेकर बड़ा विवादित बयान दिया है। हालाकि वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने पलटी मार दी । मीडिया से उन्होंने कहा कि मैने ओबीसी नहीं ओवैसी कहा है ।

योगगुरु बाबा रामदेव हमेशा सुर्खियों में रहते हैं । इस बार वे अपने एक विवादित बयान की वजह से सुर्खियों में हैं । उनका सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बाबा रामदेव यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि ओबीसी वाले ऐसी तैसी कराएं । मैं ब्राह्मण हूं और चारों वेद मैंने पढ़े हैं । हालांकि इस बयान को लेकर बाबा राम देव ने कहा कि उन्होंने ओबीसी शब्द का प्रयोग ही नहीं किया है, उन्होंने ओवैसी कहा है । उन्होंने कहा कि ओवैसी तो उल्टा दिमाग का आदमी है ।

सोशल मीडिया पर बाबारामदेव के वीडियो के साथ #बाबा_रामदेव_माफ़ी_मांगो ट्रेंड करने लगा है । साथ ही लोग #Boycott_Patanjali लिखकर पतंजलि के प्रोडक्ट्स का बहिष्कार करने की मांग भी कर रहे हैं ।

इस पूरे मामले को लेकर पतंजलि योगपीठ हरिद्वार ने ( Patanjali Yogpeeth, Haridwar ) ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जो भारत को तोड़ना चाहते हैं, जातियों में बांटना चाहते हैं, अपनी रोटियाँ सेकना चाहते हैं, ऐसे षडयंत्रकारी लोग इस पूरी clip को ना चला कर केवल 20 सेकण्ड की clip से भ्रम फैलाना चाहते हैं लोगों के बहकावे में ना आयें और जातियों के नाम पर देश तोड़ने वाले लोगों को माफ़ी माँगनी चाहिये । स्वामी रामदेव जी तो बहुत अच्छा काम कर रहे हैं ।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Bi1gPFRXBEjBeoNhF41JIu

और भी खबरों के लिए क्लिक करे :-

गणतंत्र दिवस पर नई दिल्ली मे दिखेगी बस्तर की झांकी, 28 राज्यों के बीच कड़ी प्रतियोगिता के बाद हुआ चयन, टीम रवाना

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल