रायपुर मे 16 व 17 जनवरी को 400 पदो के लिए जॉब फेयर का आयोजन, 30 हजार तक प्रतिमाह वेतन, इन पदों पर होगी भर्ती

a(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर द्वारा स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 16 जनवरी को रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, रायपुर में सुबह 11 से दोपहर 02 बजे तक जॉब फेयर आयोजित है।

इस जॉब फेयर के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक ग्लेर एग्रो प्रायवेट लिमिटेड, फ्यूसॅन माइक्रोफायनेंस लिमिटेड एवं मेक्स सर्विस, रायपुर द्वारा सेल्स रिप्रसेंटेटिव, सेल्स कॉर्डीनेटर, आर.ओ., ए.आर.ओ., ए.बी.एम., ए. एम, डिजिटल मार्केटिंग, टैली कॉलर, डायरेक्ट सेल्स, पर्चेस, कस्टमर सर्विस, नेटवर्क असिस्टेंट, कॉर्डीनेटर, फिल्ड वर्कर, ट्रेफिक एनालिस्ट, हैवी एवं लाईट वाहन चालक, के 300 से अधिक पदों पर भर्ती होगी।

इसके लिए योग्यता 10वीं से स्नातक, बी.एस.सी. एवं एम.बी.ए. आदि है। शैक्षणिक योग्यताधारी अनुभवी, गैर अनुभवी योग्य आवेदकों की भर्ती 10 हजार 20 हजार रूपये प्रतिमाह के वेतनमान पर की जाएगी।

17 जनवरी को इन पदों पर होगी भर्ती

 इसी तरह 17 जनवरी को सुबह 11 से दोपहर 02 बजे तक जॉब फेयर आयोजित किया गया है। जिसमे  निजी क्षेत्र के नियोजक मार्का एक्सप्रेस, एस.एम.सी. हार्ट इंस्टिट्यूट एवं विनायक जॉब कन्सलटेंसी, रायपुर द्वारा डिलीवरी ब्वाय, स्टॉफ नर्स, एच.आर. एक्सीक्यूटीव, मार्केटिंग, बैक ऑफिस, एकाउंटेंट, सी.ए., स्टोर कीपर, ग्राफिक डिजायनर आदि के 90 से अधिक पदो पर भर्ती होगी।

इसके लिए योग्यता 10वीं से स्नातक, बी.एस.सी. नर्सिंग, जी.एन.एम., एम.बी.ए., टैली एवं सी.ए. उत्तीर्ण है। अनुभवी, गैर अनुभवी योग्य आवेदकों की भर्ती 10 हजार से 30 हजार रूपये प्रतिमाह के वेतनमान पर की की जाएगी।

इन जॉब फेयर में सम्मिलित होने योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थल पर अपने बॉयोडाटा, आधार कार्ड एवं शैक्षणिक, तकनीकी योग्यता एवं ड्रायविंग लायसेंस की छायाप्रतियों के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क कर सकते है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Bi1gPFRXBEjBeoNhF41JIu

और भी खबरों के लिए क्लिक करे :-

Home

 

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल