धमतरी ब्रेकिंग : जंगल में मिली महिला की अधजलि लाश, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- धमतरी जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां ग्राम भोभला बाहरा के जंगल में एक महिला की अधजली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला धमतरी जिले के दुगली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार दुगली के जंगल में गुरूवार को एक महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। महिला की हत्या कर पहचान छिपाने शव जलाने का प्रयास किया गया होगा। फिलहाल लाश की शिनाख्त नहीं हुई है। सूचना मिलते ही नगरी एसडीओपी और दुगली थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। जिसके बाद डॉग स्वाक्ड और एफएसएल की टीम को जांच के लिए बुलाया गया था।

दुगली थाना प्रभारी लमित बघेल का कहना है कि जंगल में महिला की लाश मिली है। मृतका की उम्र 20 से 25 वर्ष के लगभग की है। सीना और चेहरा जला हुआ है। महिला की हत्या कर पहचान छिपाने शव जलाने का प्रयास किया गया है। मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल शव पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की जांच कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KXMph2IgH9T4RnnjNiUBf5

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल