गरियाबंद ब्रेकिंग: तालाब में डूबने एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- गरियाबंद जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां आज सुबह नहाने के दौरान तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई है। दोनों बच्चे एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। बताया जा रहा है कि सुबह 5 से 6 बच्चे नहाने गए थे। इसी दौरान बच्चे तालाब की गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाए और डूबने से 2 बच्चों की मौत हो गई। घटना मैनपुर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार मैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम धवलपुर में यादव पारा के रहने वाले 11 वर्षीय खिलेंद्र यादव और 7 वर्षीय तुषार यादव अपने दोस्तों के साथ तालाब में नहाने के लिए गए थे। दोनों बच्चे गहरे पानी के चले गए, लेकिन बाहर निकल नहीं पाए। साथ में गए दूसरे बच्चे घटना के बाद डर गए वे तुरंत ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चों के शव को निकाल लिया गया है।

गांव में पसरा मातम

बताया जा रहा है कि यह तालाब मछली पालन के लिए बनाया गया था। तालाब मालिक का नाम पीर मोहब्बत है। तालाब गहरा होने के अलावा कीचड़ से पटा हुआ है। बच्चों के पैर भी कीचड़ में फंसे रहे। मैनपुर पुलिस ने बताया कि दो बच्चों की डूबने से मौत हुई है। बाकी बच्चे सुरक्षित है। बच्चों को शव तालाब से बाहर निकाल लिया गया है। शव को पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FDoWWjJsE5T5bqPFCgyMct

यह खबर भी जरूर पढ़े

गरियाबंद में आधी रात नगर सैनिक के घर घुसे नकाबपोश लूटेरे : कट्टा और चाकू टिका कर लूट लिए नगद और सोना-चांदी

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन