नवापारा ब्रेकिंग: धान से लदे ट्रक की चोरी, आरोपी गिरफ्तार, ऐसे पकड़ में आया आरोपी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज):- नवापारा क्षेत्र में धान से लदे ट्रक की चोरी का मामला सामने आया है। आरोपी ने ट्रक समेत 8.50 लाख का धान पार कर भागने के फिराक में था, लेकिन पुलिस ने चोर के मंसूबों पर पानी फेर दिया। आरोपी को घेराबंदी कर धान और ट्रक के साथ गिरफ्तार कर लिया है। मामला नवापारा गोबरा थाने का है।

जानकारी के अनुसार ट्रान्सपोर्ट व्यवसायी जसवीर सिंह छाबड़ा ने नवापारा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि रविवार 31 मार्च 2024 को अशोक लिलेंड ट्रक क्रमांक सीजी 04 पीजी 3652 में धान लोडकर नवापारा कविता राईस मिल खाली करने हेतु ड्राईवर सुमीत यादव कविता राईस मिल के सामने खडी कर चाय पीने चला गया था। चाय पीकर कुछ देर बाद वापस आया तो, ट्रक वहां से चोरी हो गया था। उसने गाड़ी मालिक से भी पूछा की गाडी को कहीं राईस मिल के अंदर तो नहीं ले गए, लेकिन गाड़ी मालिक ने इंकार कर दिया। ड्राईवर सुमीत यादव इधर-उधर पूछताछ की मगर गाड़ी का कोई पता नहीं चला। जिसके बाद थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

ऐसे पकड़ में आया आरोपी

पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए आसपास के सीसीटीवही फुटेज खंगाले। कई कैमरो को खंगालने के बाद एक ट्रक कुरूद नारी की ओर जाने की सूचना मिली। जिसके बाद नवापारा थाना प्रभारी अवधराम साहू तत्काल अपने टीम के साथ रवाना हुये और ग्राम भरदा के पास संदिग्ध ट्रक को घेराबंदी कर रोका गया। पुलिस ने आरोपी को ट्रक सहित थाने लाकर पूछताछ की । पहले तो आरोपी ने गोलमाल जवाब दिया लेकिन पुलिस की कड़ाई से पूछताछ पर अपना जुर्म कबुल कर लिया।

आरोपी गिरफ्तार भेजा गया जेल

नवापारा थाना टीआई अवध राम साहू ने बताया कि धान समेत ट्रक चोरी की सूचना मिली है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी देवराज ध्रुव पिता धनीराम ध्रुव उम्र 25 वर्ष ग्राम गदहीदीह थाना फिंगेश्वर का रहने वाला है, जिसके कब्जे से ट्रक व ट्रक में भरा धान को बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FDoWWjJsE5T5bqPFCgyMct

यह खबर भी जरूर पढ़े

नवापारा नगर में चोर गिरोह सक्रिय : देर रात दो घरों में बोला धावा, चोरी की वारदातों से सहमे लोग

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल