कुम्हारी सड़क हादसा: खाई में गिरी बस, 12 कर्मचारियों की मौत, 15 से अधिक घायल, Video

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- मंगलवार देर रात कुम्हारी के पास हुए सड़क हादसे में मृतक की संख्या बढ़कर 12 हो गई है, हादसे में 15 से अधिक घायल हुए है, जिसमें 7 की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों में 3 महिलाएं भी शामिल है। घटना को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू, प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री सीएम विष्णु देव साय सहित कई नेताओं ने शोक प्रकट किया है।

जानकारी के अनुसार कुम्हारी में मंगलवार को केडिया डिस्टलरी के कर्मचारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर 50 फीट गड्ढ़े में गिर गई। हादसे में अब तक 12 कर्मचारियों की मौत हो गई है, जबकि 15 से अधिक घायल हैं। इनमें 7 की हालत गंभीर है। मृतकों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं। घटना की जानकारी सूचना मिलते हीएसपी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सीएसपी छावनी, सीएसपी भिलाई नगर, कुम्हारी पुलिस व एससडीआरएफ मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

बताया जा रहा है कि हादसा कुम्हारी में खपरी रोड पर मुरुम खदान में हुआ है। केडिया डिस्टलरी के कर्मचारी प्लांट से बस में सवार होकर लौट रहे थे। हादसे के दौरान बस में 40 लोग सवार थे।

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया दुख

घटना की सूचना मिलते ही राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने एक्स पर कहा कि बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से अनेक लोगों के हताहत होने का समाचार बहुत दुखद है। सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं! मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूँ।

वहीं पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि छत्तीसगढ़ के दुर्ग में हुआ बस हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।

सीएम साय ने जताया दुख

सीएम एक्स पर लिखा कि दुर्ग के कुम्हारी के पास निजी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। इस दुर्घटना में 11 कर्मचारियों के निधन का समाचार प्राप्त हो रहा है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति एवं शोकसंतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। दुर्घटना में घायल कर्मचारियों के ईलाज का समुचित प्रबंध किया गया है। मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

इधर केडिया डिस्टलरी ने मृतकों के आश्रितों को 10-10 लाख रुपए, एक सदस्य को नौकरी और घायलों के पूरे इलाज का खर्च उठाने की बात कही है। घायलों को एम्स, एपेक्स, ओम और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Video –

 

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Bi1gPFRXBEjBeoNhF41JIu

यह खबर भी जरूर पढ़े

BREAKING – भीषण सड़क हादसा : कर्मचारियों से भरी बस खाई मे गिरी, 6 की मौत 15 घायल

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन