दर्दनाक सड़क हादसा : तेज रफ्तार ट्रक ने एक ही परिवार के चार लोगों को कुचला, मौके पर मौत, वीडियो

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज़) :- छत्तीसगढ़ में सड़क हादसा थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में प्रतिदिन सड़क हादसे में दर्जनों मौतें हो रही है। ताजा मामला राजनांदगांव जिले से आ रही है, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बस का इंतजार कर रहे चार लोगों को रौंद दिया है। चारों एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। हादसा चिखली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार चिखली थाना क्षेत्र के ग्राम तिलई के पास बस के इंतजार में खड़े चार लोगों को ट्रक ने कुचल दिया है। बताया जा रहा है कि तिलाई के रहने वाले पुनाराम सिंह ग्राम टप्पा जाने के लिए निकला था। पुनाराम के साथ पत्नी गनेशिया सिन्हा, बेटी तीज बाई सिन्हा व नातिन पल्लवी सिन्हा चारों बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान खैरागढ़ से आ रही सीमेंट से लदे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। बताया जा रहा है कि चारों छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकले थे।

हादसे में एक मवेशी की भी मौत हुई है। घटना की सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि, खैरागढ़ की तरफ से एक वाहन आ रहा था जिसमें सीमेंट लदा हुआ था। उसके द्वारा तिलई गांव में एक ही परिवार से चार सदस्यों को अपनी चपेट में ले लिया। चारों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है।

वीडियो : –

हमसे जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/K3AMYy3Qr6y8Zw044nyFjW

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल