महिला की हत्या कर टुकड़ों में फेंका शव, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी, दो माह बाद आरोपी गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- महिला की लाश मिलने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा ली है। बता दें कि 13 अप्रैल को बालोद जिला के अमलीडीह गांव में एक महिला का शव 7 टुकड़ों में मिला था। मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली की डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम बकलीटोला में एक महिला कई दिनों से लापता है। वह अपने मायके में भी नहीं है। पढ़िए पूरी खबर…

इसके बाद पुलिस ने बकलीटोला पहुंचकर लापता महिला के बारे में जानकारी ली। पुलिस को पता चला कि लापता महिला का नाम प्रमिला है। पति स्वरूप ध्रुव ने पुलिस को बताया कि वह केशकाल में रहता है। उसकी पत्नी प्रमिला 10 अप्रैल से गायब है। इसके अलावा वह कुछ नहीं जानकारी। पुलिस ने प्रमिला की मां से संपर्क किया। घटना के फोटोग्राफ दिखाने पर मृतका की मां ने नाक की फूली, अंगूठी, पायल और नेल पॉलिश की पहचान कर अपनी बेटी की शिनाख्त की।

यह खबर भी जरुर पढ़े : 16 साल की नाबालिग ने ब्वॉयफ्रेंड के किए 17 टुकड़े

आरोपी और मृतका के बीच था प्रेम संबंध

मृतका की मां ने बताया कि 10 अप्रैल को उसकी बेटी डारागांव निवासी दीपक साहू के साथ थी। पुलिस ने बताया कि प्रमिला का दीपक साहू से प्रेम संबंध था। कॉल डिटेल के आधार पर इसकी जानकारी लगी। जिसके बाद डारागांव निवासी दीपक साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी ने पहले पुलिस को गुमराह किया बाद में पुलिस की कड़ाई के बाद गुनाह कबूल लिया। आरोपी ने बताया कि उसका 5 साल पहले पत्नी से तलाक हो गया था। उसके मामा गांव बकलीटोला में प्रमिला से पहचान हुई। इसके बाद महिला उसके घर डारागांव आने-जाने लगी थी। महिला दीपक से शादी करना चाहती थी।

पेट्रोल डालकर जलाया शव, फिर टुकड़े किए

घटना के संबंध में आरोपी ने बताया कि 10 अप्रैल को डारागांव में उन्होंने शारीरिक संबंध बनाए। फिर रात को शराब पीकर सो गए। लेकिन रात को अचानक नींद खुली, उसने देखा कि प्रमिला किसी से मोबाइल में बात कर रही है। इस दौरान दोनों के बीच वाद विवाद हुआ। गुस्सा होकर दीपक ने महिला को मौत के घाट उतार दिया। पहचान छिपाने घर में रखे पेट्रोल से महिला को जला दिया और लाश को टुकड़ों में काट दिया। फिर दो बोरी भराकर एक बोरी जंगल और दूसरी बोरी नहर किनारे फेंक दिया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार जेल भेज दिया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FzPuwVGamn3JPUWBsjsyuH

यह खबर भी जरुर पढ़े

टुकड़ों में मिली महिला की लाश, शरीर का आधा हिस्सा गायब, हत्या कर बोरे में बांधकर फेंका शव

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल