कुल्हाड़ी से काट दिया पत्नी का गला, थाने पहुंचकर पति ने किया आत्म समर्पण, जांच में ये बात आई सामने

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- एक सख्श ने कुल्हाड़ी मारकर पत्नी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि वारदात के पहले दोनों पति-पत्नी ने एक साथ शराब पी। फिर किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद महिला सोने चली गई। देर रात पति उठा और कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वारकर पत्नी की हत्या कर दी। मामला बलरामपुर जिले राजपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार राजपुर क्षेत्र के ग्राम बगाड़ी निवासी सुरेश गिरी (54) ने अपनी पत्नी सोनवा गिरी (50) की गला काट कर हत्या कर दी। गुरुवार की रात दोनों पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद सोमवा रुम में सोने चली गई। देर रात पति सुरेश गिरी कुल्हाड़ी लेकर मकान के छप्पर पर चढ़ा और सीमेंट की शेड तोड़कर घर के अंदर घुस गया। कमरे में सो रही पत्नी सोनवा गिरी का कुल्हाड़ी से गला काट दिया और पेट पर भी वार किया। मौके पर ही सोनवा गिरी की मौत हो गई।

पत्नी की हत्या के बाद आरोपी पति फरार हो गया था। शुक्रवार सुबह बच्चों ने सोनवा गिरी की खून से लथपथ लाश देखी। जिसके बाद इसकी सूचना पड़ोसियों और पुलिस को दी। घटना की सूचना पर राजपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी सुरेश गिरी थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FzPuwVGamn3JPUWBsjsyuH

यह खबर भी जरुर पढ़े

भाभियों के सामने पत्नी का काट दिया गला, खेत में काम कर रही थी महिला, जांच में ये बात आई सामने

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल