भारत को ओलंपिक में मिला एक और पदक, मुख्यमंत्री साय ने मनु भाकर एवं सरबजोत को पदक जीतने पर दी बधाई

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) : – ओलंपिक खेल में भारत ने निशानेबाजी में कांस्य पदक अपने नाम किया है। 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने शानदार शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए कांस्य पदक जीता है। दोनों खिलाड़ियों ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में कोरिया को 8 के मुकाबले 16 अंकों से हराया । इस तरह भारत ने निशानेबाजी में ही दो पदक जीत लिए है। इस ओलंपिक खेल का आयोजन पेरिस में हो रहा है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर मनु भाकर एवं सरबजोत को हार्दिक शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड स्पर्धा में आप लोगों ने देश के लिए गौरव हासिल किया, इसके लिए आपको बहुत सारी शुभकामनाएं। अपने संदेश में उन्होंने लिखा है कि मनु पहली भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने एक ही ओलंपिक खेल में दो पदक हासिल किए हैं यह विशेष उपलब्धि है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/EpBZvApYWz41PipgNDs6CU











