बारिश बनी आफत, कच्चे मकान की दीवार गिरी, पति-पत्नी की मौत, 8 साल का बच्चा घायल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- प्रदेश के गई इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। जिसके चलते नदी-नाले उफान पर है। कई जगहों से संपर्क भी टूट गया है। बारिश से जन जीवन भी प्रभावित हो गया है। वहीं पेंड्रा-गौरेला-मरवाही जिले में आफत की बारिश हुई है। दरअसल, मूसलाधार बारिश से कच्चे मकान की दीवार गिर गई। हादसे में पति-पत्नी की दरबकर मौत हो गई। वहीं 8 साल का बच्चा घायल हो गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा पेंड्रा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार रामगढ़ निवासी दिनेश वाकरे (45 वर्ष) पत्नी शारदा बाई (35 वर्ष) और 8 साल के बेटे के साथ खान खाने के बाद सो रहे थे, तभी आधी रात मूसलाधार बारिश के कारण घर की कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई, जिसमें तीनों लोग दब गए। घटना की सूचना के बाद पुलिस और तहसीलदार मौके पर पहुंचे।

गौरेला में बच्चे का चल रहा इलाज

पेंड्रा थाना के एएसआई बुधराम साहू ने बताया कि घायल बच्चे का इलाज गौरेला अस्पताल में चल रहा है। वहीं, दोनों पति-पत्नी के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पड़ोसी और स्थानीय लोगों ने बताया कि दिनेश वाकरे बहुत गरीब परिवार से था। वह पत्नी और बच्चे के साथ कच्चे मकान में ही रहता था। गांव में कई घर ऐसे हैं, जो कभी भी ढह सकते हैं। गरीब परिवार पक्के मकान बनाने में सक्षम नहीं है इसलिए झोपड़ी बनाकर रहते हैं।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EpBZvApYWz41PipgNDs6CU

यह खबर भी जरुर पढ़े

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल