रायपुर के बस स्टैंड में महिला से रेप, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बस ड्राइवर ने किया दुष्कर्म

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- राजधानी रायपुर के बस स्टैण्ड में एक महिला से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी बस ड्राइवर ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया था। महिला जब बेसुध हो गई, आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार महासमुंद जिले के रहने वाली 50 वर्षीय महिला पारिवारिक विवाद की वजह से घर छोड़कर निकल गई थी। बीते तीन दिनों से वह रायपुर के बस स्टैंड के पास ही रह रही थी। महिला पर ड्राइवर की बुरी नजर थी। बताया जा रहा है कि आरोपी दिनभर महिला के साथ था। उसे खाना भी खिलाया। जैसे ही शाम ढली ड्राइवर ने बातचीत का बहाना बनाकर महिला को बस के अंदर बुला लिया। इस दौरान ड्राइवर ने फ्रूटी में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला पीने के लिए दिया।

बेसुध होने के बाद महिला से दुष्कर्म

फ्रूटी पीने के बाद महिला बेसुध हो गई, जिसके बाद आरोपी ने रात करीब 11 बजे दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। महिला को जब होश आया, तो ड्राइवर ने घटना के बारे में किसी को न बताने की धमकी भी दी। हालांकि महिला आसपास लोगों को घटना की जानकारी और थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच की। पुलिस ने मामले में ड्राइवर और कंडक्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें एक ड्राइवर सोनी लाल झरिया ने जुर्म कबूल लिया है।

पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर सबूत जमा किया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने बस की सीट से आरोपी की शर्ट और हेयर सैंपल लिए है। इसके अलावा कुछ नशीले पदार्थ के खाली पैकेट भी मिले हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी सोनी लाल झरिया को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KXMph2IgH9T4RnnjNiUBf5

यह खबर भी जरुर पढ़े

आरंग में 12 साल की नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी ने घर बुलाकर दिया घटना को अंजाम

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल