बस ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को रौंदा, भतीजे की मौत, चाचा गंभीर रूप से घायल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- बेकाबू बस ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में भतीजे की मौत हो गई है। वहीं चाचा गंभीर रूप से घायल हुए है, जिसे उपचार के हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। गुस्साए भीड़ ने लाश को सड़क पर रख चक्का जाम कर दिया। घटना बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार ताराशिव निवासी लिकेश्वर पटेल अपने चाचा बिश्राम पटेल के साथ रिश्तेदार के घर ग्राम चिस्दा गए हुए थे। दोनों बुधवार शाम करीब 5 बजे बाइक से वापस घर लौट रहे थे। ये ग्राम जोंधरा स्थित संजय नगर मोड के पास पहुंचे ही थे, तभी सामने से आ रही मां दुर्गा ट्रेवल्स की बस ने बाइक सवारों को सामने से टक्कर मार दी। इस घटना में दोनों बाइक सवार गिर गए। जिसके बाद बस लिंकेश्वर पटेल को कुचलते हुए निकल गया। गंभीर चोट लगने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

लोगों समझाइश देकर कराया शांत

वहीं हादसे में बाइक के पीछे बैठा विश्राम पटेल गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंची। घटना से गुस्साए परिजन और लोगों ने शव को सड़क पर रखकर उचित मुआवजा और बस चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चक्का जाम कर दिया। मामले की सूचना के पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं पचपेड़ी नायब तहसीलदार भी मौके पर पहुंच गए। तहसील और पुलिस ने लोगों समझाइश देकर शांत कराया।

तहसीलदार ने शासन से मिलने वाली तात्कालिक सहायता राशि 25 हजार रुपए परिजनों को प्रदान की। मामला शांत होने के बाद पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भिजवा दिया। वहीं बस चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

चक्का जाम करने वाले के विरुद्ध FIR दर्ज

घटना के बाद चक्का जाम करने वाले लक्ष्मण पटेल, कौशल पटेल, मेलाराम पटेल, पुनेश पटेल, तिलक पटेल व अन्य उनके साथी लोग के विरुद्ध पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि राहगीर शिवा पटेल की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 126(2), 191(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/JX915fd2qkkF6jzTiG0R0W

यह खबर भी जरुर पढ़े

ट्रेलर ने युवक को कुचला, शरीर के उड़े चिथड़े, गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल