गरियाबंद राज्योत्सव : सुप्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी गायक नितिन दुबे के गीतों से सजेगी शाम, मुख्य अतिथि में हुआ बदलाव

मुख्य अतिथि होंगे सांसद बृजमोहन अग्रवाल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- गरियाबंद जिले में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 5 नवम्बर 2024 को जिला मुख्यालय के गांधी मैदान में राज्योत्सव का भव्य आयोजन होगा। इस अवसर पर रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल को मुख्य अतिथि बनाया गया था अब इसमें बदलाव करते हुए वरिष्ठ विधायक धर्मजीत सिंह को मुख्य अतिथि बनाया गया है। जिला स्तरीय राज्योत्सव में विभिन्न विभागों द्वारा महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई जायेगी।

स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति शाम 4 बजे शुरू होगी। शाम 5 बजे मुख्य कार्यक्रम अंतर्गत अतिथियों का स्वागत एवं उद्बोधन होगा। शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध गायक नितिन दुबे स्टार नाइट रहेगा। उनके द्वारा शाम 8 बजे छत्तीसगढ़ी एवं भक्ति गीत संगीत की प्रस्तुति दी जाएगी। इसी प्रकार शाम 7 बजे शारद अग्रवाल भी कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

स्कूली बच्चे प्रस्तुत करेंगे सुआ, करमा, पंडवानी, पंथी, भरथरी हल्बी एवं आदिवासी नृत्य

जिला स्तरीय राज्योत्सव में जिले के स्कूली बच्चे भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसके अंतर्गत शाम 4 बजे से कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय गरियाबंद के बच्चों द्वारा समूह नृत्य, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल गरियाबंद द्वारा बस्तर करमा नृत्य, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गरियाबंद द्वारा सुआ नृत्य की प्रस्तुति होगी। 
इसी तरह सरस्वती शिशु मंदिर गरियाबंद द्वारा छत्तीसगढ़ी  समूह नृत्य, श्रद्धा पब्लिक स्कूल गरियाबंद के बच्चों द्वारा बस्तर परब नृत्य, उत्कृष्ट स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय गरियाबंद द्वारा सरगुजिहा करमा नृत्य एवं सेवा जोहार समूह नृत्य प्रस्तुत की जाएगी। शाम 6 बजे से सक्षम दिव्यांग आवासीय विद्यालय राजिम के दिव्यांग बच्चों द्वारा छत्तीसगढ़ी गीतों पर सुंदर नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। इसी प्रकार शाम साढ़े 6 बजे से आदिवासी विकास विभाग अंतर्गत आश्रम छात्रावास के बच्चों द्वारा आदिवासी नृत्य, सतनामी चौका, पंडवानी गायन, पंथी गायन, भरथरी गायन, राउत नाचा, ढोला मारू, हल्बी गीत एवं करमा नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BMyxEfaBEgr27vmvZTmCpi

यह खबर भी जरुर पढ़े

राज्योत्सव पर सभी जिलों में होंगे कार्यक्रम: मुख्यमंत्री समेत मंत्री, सांसद, विधायक होंगे शामिल, सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी होगा आयोजन

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल