शराब के नशे में पत्नी ने पति की कर दी हत्या, दोनों के बीच इस बात को लेकर होता था विवाद

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- पत्नी ने विवाद के बाद पति की कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पत्नी के बच्चे नहीं हो रहे थे, जिससे पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था। झगड़े से परेशान होकर पत्नी ने इस घटना को अंजाम दिया। मामला सरगुजा जिले के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के ​​​​​​मैनपाट का है।

जानकारी के अनुसार मृतक बलिराम माझी उम्र 28 वर्ष नर्मदापुर के खालपारा का निवासी था को जेसीबी चलाने का काम करता था। लगभग 3 साल पहले बलिराम की शादी नईहारो उम्र 26 वर्ष से हुई थी। शादी के बाद से उनका बच्चा नहीं हो रहा था। बलिराम अपनी पत्नी से बार बार कहता था कि, तुमसे बच्चे नहीं हो रहे है और उसे बच्चे चाहिए। इस बात को लेकर उनके बीच विवाद होते रहता था। बलीराम अपनी पत्नी से दूसरी शादी की बात भी कहने लगा ।

बताया जा रहा है कि मंगलवार को बलिराम मांझी और उसकी पत्नी दोनों नशे में थे। दोनों के बीच फिर बच्चे और दूसरी शादी को लेकर विवाद हुआ। लड़ाई इतनी बढ़ गई कि नईहारो बाई ने घर में रखे कुल्हाड़ी से पति के सिर और चेहरे पर 3-4 बार हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद नईहारो वहाँ से फरार हो गई।

बुधवार सुबह जब गाँव का एक व्यक्ति उनके घर पहुंचा तो उसने देखा कि बलिराम का शव खून से लथपथ पड़ा है। जिसके बाद इसकी सूचना उसने ग्रामीणों और पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद नईहारो बाई फरार हो गई है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। घटना स्थल से कुल्हाड़ी बरामद कर लिया गया है। फिलहाल, पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/JMN3hOxWi777B1QljQHV9e

यह खबर भी जरुर पढ़े

जलती हुई लकड़ी से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, अवैध संबंध के शक में छोटे भाई को भी मारने की कोशिश, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Back to top button