राज्यपाल रमेन डेका ने गरियाबंद में आश्रय स्थल संचालन के लिए दिये एक लाख रूपये स्वेच्छा अनुदान राशि

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राज्यपाल रमेन डेका द्वारा 27 जनवरी 2025 को गरियाबंद प्रवास के दौरान आश्रय स्थल गरियाबंद के संचालन की सराहना की गई। उन्होंने इस दौरान आश्रय स्थल के उपयोगिता को देखते हुए इसके संचालन में सहयोग के लिए एक लाख रूपये नगर पालिका परिषद गरियाबंद को स्वेच्छा अनुदान के रूप में दिये जाने की घोषणा की। इसके फलस्वरूप 27 फरवरी 2025 को राज्यपाल श्री डेका द्वारा राजभवन में मुख्य नगर पालिका अधिकारी गिरीश कुमार चंद्रा को स्वेच्छा अनुदान राशि का चेक एवं प्रशंसा पत्र प्रदान किया।

उल्लेखनीय है कि दीनदयाल अंत्योदय योजना- राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन अंतर्गत शहरी बेघरो को आश्रय योजना अंतर्गत नगर पालिका परिषद गरियाबंद में संचालित सर्वसुविधा युक्त आश्रय स्थल का संचालन राजीव लोचन क्षेत्र स्तरीय संघ गरियाबंद के द्वारा 01 मार्च 2022 से किया जा रहा है। उक्त सर्वसुविधा युक्त आश्रय स्थल में लगभग 9855 निम्न आय वर्ग के लोग रह चूके है, एवं समय-समय पर अनेक शहरी बेघरों को आश्रय दिया जा चुका है। इससे क्षेत्र एवं जिला के जरूरतमंद लोग लाभांवित हो रहें है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EmIwdJKezHHKmsjiabrwtK

यह खबर भी जरुर पढ़े

पांच स्कूलों में 24 अतिरक्त कक्ष निर्माण के लिए 1 करोड़ 83 लाख 12 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी, इन स्कूलों में होगा निर्माण

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल