मैं भी तेरी प्रेमिका से सेक्स करूंगा, भड़के युवक ने की दोस्त की हत्या, यूट्यूब पर वीडियो देखकर सबूत मिटाने की कोशिश, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– प्रेमिका से सेक्स करने की बात पर युवक ने दोस्त की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो देखा। इसके के बाद पुलिस को गुमराह करने लगा। हालांकि पुलिस की सख्ती के चलते युवक टूट गया और उसने हत्या की बात कबूल कर ली। मामला जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक 4 अप्रैल को ग्राम भठुआडांड़ में कच्ची सड़क के किनारे एक युवक का शव मिला था। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान सुधन दास (20 वर्ष) के रूप में हुई। वह रायगढ़ के कापू थाना के नपुर नवापारा का रहने वाला था। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीएम रिपोर्ट में युवक की मौत गला दबाने से होना पाया गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई।

गुमराह करने पुलिस को बताई मनगढ़ंत कहानी

पुलिस जांच में पता चला कि मृतक सुधन की दोस्ती बेंदोपानी गांव निवासी जयशंभू दास (20) से थी। पुलिस ने जब दोनों के मोबाइल लोकेशन की जांच की तो घटना के समय दोनों का लोकेशन एक ही स्थान पर मिला। शक के आधार पर पुलिस ने जयशंभू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में जयशंभू ने पुलिस को गुमराह करने के लिए मनगढ़ंत कहानी बताई। उसने बताया कि वह और उसका दोस्त सुधन एक लड़की से मिलने खेत में गए थे। वह कुछ दूरी पर खड़ा था, कुछ देर बाद जब वह वापस देखने गया तो सुधन फंदे से लटका हुआ था और लड़की रो रही थी।

गर्लफ्रेंड से शारीरिक संबंध बनाने की बात पर की हत्या

पुलिस को आरोपी की कहानी पर शक हुआ। पुलिस ने जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी टूट गया और उसने हत्या की बात कबूल कर ली। आरोपी ने बताया कि वह अपनी प्रेमिका को खेत में लेकर गया था, उसके साथ सुधन दास भी था। आरोपी ने अपनी प्रेमिका के साथ शारीरिक संबंध बनाए। संबंध बनाने के बाद जब वह लौट रहा था तो सुधन ने भी उसकी प्रेमिका के साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात कही। इस पर जयशंभू को गुस्सा आ गया। इसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर जयशंभू ने सुधन की गला दबाकर हत्या कर दी।

इसके बाद उसने सुधन का शव खेत में छोड़ दिया और बाइक छिपाकर फरार हो गया। हत्या के बाद आरोपी ने यूट्यूब पर वीडियो देखकर सबूत मिटाने की कोशिश की और पुलिस को गुमराह करने के लिए झूठी कहानी गढ़ी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HEADRQ8Pq7N8imBgVZ1X8p

यह खबर भी जरुर पढ़े

महानदी किनारे मिली नाबालिग की लाश, अवैध संबंध के कारण सौतेली मां और चाची ने कराई हत्या, 50 हजार में दी थी सुपारी

Related Articles

Back to top button