अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रही महिला को मारी टक्कर, मौके पर मौत, महिला की नहीं हुई शिनाख्त

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नेशनल हाईवे 130 पर सड़क पार कर रही महिला को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला रात करीब 12 बजे ढाबे से खाना लेकर लौट रही थी। इसी दौरान यह हादसा हुआ। घटना सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार अंबिकापुर-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर उदयपुर के अलकापुरी के पास एमपी ढाबा के सामने तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रही महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला उछलकर सड़क पर गिर गई। टक्कर की तेज आवाज सुनकर लोग ढाबे से बाहर निकले तो महिला खून से लथपथ सड़क पर पड़ी थी। लोगों ने घटना की सूचना डायल 112 को दी।

सूचना मिलते ही 112 वाहन तत्काल पहुंचा और महिला को उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की पहचान नहीं हो सकी है। उसके सिर और कनपटी पर गंभीर चोटें आई थी। ढाबा संचालक ने बताया कि महिला रात को खाना लेने ढाबे पर आई थी। फ़िलहाल पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/ByoSNL9jFiJAghfKGiFAzm

यह खबर भी जरुर पढ़े

भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार पोल से टकराई, युवक और युवती की मौत, कार के उड़े परखच्चे

Related Articles

Back to top button