जनप्रतिनिधियों के नाक के नीचे हो रहा काला कारोबार, संयुक्त टीम ने दो जगहों पर की कार्रवाही, 3 चैन माउन्टेन जप्त

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा क्षेत्र में रेत का अवैध खनन और परिवहन का काला कारोबार दिनों दिन बढ़ते ही जा रहा है। शहर की जीवनदायिनी महानदी पर ऊपर छोर से नीचे तक कई रेत खदाने संचालित है। इन रेत घाटों से प्रतिदिन सैकड़ों हाइवा रेत निकाला जा रहा है। रायपुर कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने संज्ञान लेते हुए खनिज अधिकारियों को कार्रवाही करने के कड़े निर्देश दिए थे। जिस पर अमल करते हुए राजस्व, खनिज और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाही की है।

मिली जानकारी के अनुसार नवापारा तहसील अंतर्गत ग्राम तर्री और पारागांव में रेत माफियाओं द्वारा अवैध रेत घाट संचालित किया जा रहा है। इसकी सूचना पर नवापारा अतिरिक्त तहसीलदार सृजन सोनकर, पटवारी नरेंद्र साहू, खनिज विभाग और पुलिस विभाग की टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाही करते हुए तर्री घाट से 2 चैन माउन्टेन और पारागांव से 1 मशीन को जप्त किया गया है। 

बता दे कि नवापारा क्षेत्र में अवैध खनिज लूटने का काम जोरों पर चल रहा है। अवैध रेत, मिट्टी, मुरुम का कारोबार जोरों पर है। ये अवैध खनन जनप्रतिनिधियों के नाक के नीचे हो रहा है। लेकिन वो आँख मुंदे बैठे है। जिसके कारण इन्हे कार्रवाही का भी डर नहीं रहता। रात होते ही ये सारे अवैध काम शुरू कर दिए जाते है। कार्रवाई भी होगी तो दिन के समय में, इसलिए रात में ये अवैध काम धड़ल्ले से किए जा रहे है। 

कभी कभार कार्रवाई

क्षेत्र के महानदी में प्रचूर मात्रा में रेत उपलब्ध है। यहाँ से शासन को करोड़ों रूपए की राजस्व की आमदनी होती, लेकिन अधिकांश रेत घाट राजनीतिक संरक्षण प्राप्त लोग अवैध तरीके से संचालित कर रहे हैं। नदी में बड़े-बड़े मशीन उतारकर रेत का उत्खनन कर रातों रात हाईवा और बड़े वाहनों से बेच रहे हैं। जिससे शासन को करोड़ों रूपए का नुकसान हो रहा है।

मामले की शिकायत होने पर खनिज विभाग के अधिकारी भी कभी कभार कार्रवाई कर देते है। जिसके कारण रेत माफिया रेत के अवैध कारोबार का संचालन धड़ल्ले से करते है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/ByoSNL9jFiJAghfKGiFAzm

यह खबर भी जरुर पढ़े

महानदी में रेत घाट पर हादसा: रेत से भरी हाइवा में दबने से पूर्व उपसरपंच की मौत, मामला संदिग्ध

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल