प्रेमिका के पति पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार, उड़ीसा भागने के फिराक में था आरोपी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक युवक ने प्रेमिका के पति पर चाकू से हमला कर दिया। वारतदा के बाद आरोपी दीवार फांदकर फरार हो गया। घटना की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर पुलिस ने आरोपी को दूसरे जिले के गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ थाना रूद्री में धारा 109(1), 332(बी) बीएनएस के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। पूरा मामला धमतरी जिले के रूद्री थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार ओडिशा के राउरकेला निवासी 25 वर्षीय सोनू साहू का रूद्री निवासी प्रार्थी की पत्नी से पुराना परिचित है। सोनू साहू पिछले 2 साल से पत्नी को परेशान कर रहा था। बीती रात करीब 1 बजे सोनू ने प्रेमिका के घर का दरवाजा खटखटाया और उसे साथ चलने को कहा। जिसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। इस दौरान महिला का पति पहुंच और आरोपी सोनू को वहां से चले जाने कहा। दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोपी सोनू ने प्रेमिका के पति को जान से मारने की धमकी की और चाकू से हमला कर दिया। उसके गले, दोनों हाथ और शरीर के अन्य हिस्से में चोट आई।

उड़ीसा भागने के फिराक में था आरोपी

वारदात के बाद आरोपी दीवार कूदकर भाग गया। इसके बाद महिला का पति घटना की जानकारी मकान मालिक को दी। फिर थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी सोनू साहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आरोपी की पतासाजी में जुट गई। तकनीकी साक्ष्य और कॉल ट्रेक किया गया। आरोपी उड़ीसा भागने के फिराक में था। धमतरी एसपी सूरज सिंह परिहार ने महासमुंद जिले के एसपी से संपर्क किया। जिसके बाद फरार आरोपी सोनू साहू को 24 घंटे में पुलिस ने पकड़ा लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/ByoSNL9jFiJAghfKGiFAzm

यह खबर भी जरुर पढ़े

शादीशुदा प्रेमिका से मिलने आए युवक की हत्या, पति समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button