छग 10-12वीं के टापर्स मिले राज्यपाल से, स्मृति चिन्ह और प्रोत्साहन राशि देकर राज्यपाल ने किया प्रोत्साहित

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राज्यपाल रमेन डेका से राजभवन में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा इस वर्ष आयोजित 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में सर्वाेच्च अंक लेकर प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले रायपुर जिले के विद्यार्थियों ने मुलाकात की। श्री डेका ने सभी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा मेडल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया और पांच-पांच हजार रूपये प्रोत्साहन राशि दी।

इस अवसर पर श्री डेका ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनका उत्साह वर्धन किया और कहा कि बच्चों के सामने बेहतर भविष्य है। वे जिस क्षेत्र में कैरियर बनाना चाहते हैं उस क्षेत्र में लगन और परिश्रम के साथ आगे बढे़ं। जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए अनुशासन का बहुत बड़ा योगदान होता है। विद्यार्थी अनुशासन का पालन करें। अध्ययन के साथ-साथ योग, ध्यान एवं खेल गतिविधियां भी करें। अपने माता-पिता और गुरूजनों का सम्मान करें। मानवीय गुणों और परस्पर सहयोग की भावना के साथ-साथ अपने आस-पास के प्रति भी जागरूक रहते हुए जीवन का आनंद उठाएं।

इस अवसर पर उपस्थित विधायक पुरंदर मिश्रा ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से बच्चे अपने भविष्य को उज्जवल बनाएं और प्रदेश का नाम रोशन करें।

कार्यक्रम में श्री डेका ने प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले कक्षा 10वीं की साई संजना, नमन कुमार ठाकुर, केतन साहू, खुशबू सेन, पूर्वी साहू, महक, राम सोनी, नेहा चक्रधारी, काव्या वर्मा, दिव्या तिवारी, चित्रांश देवांगन, को सम्मानित किया। इसी तरह कक्षा 12वीं के प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाली पल्लवी वर्मा, रूचिका साहू, कीर्ति यादव, रूची कल्यानी, भूमिका देवांगन को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में राज्यपाल की संयुक्त सचिव सुश्री निधि साहू, जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर डॉ. विजय खंडेलवाल सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी तथा पालकगण उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/ByoSNL9jFiJAghfKGiFAzm

यह खबर भी जरुर पढ़े

बुढ़ेनी के सौरभ और चरमुड़िया के समीर ने बढ़ाया धमतरी जिले का मान, मेरिट लिस्ट में बनाया स्थान, कलेक्टर ने किया सम्मान

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल