कार ने बाइक को मारी टक्कर फिर 8 किमी तक घसीटा, लोगों ने पीछा कर चालक को पकड़कर पीटा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजधानी रायपुर में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दूर जा गिरा, जबकि बाइक कार के बंपर में फंस गई। इसके बाद कार बाइक को 8 किमी तक घसीटती हुई ले गई। हादसे के बाद लोगों ने कार का पीछा कर चालक को पकड़ लिया और उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक रायपुर के माना-रेलवे स्टेशन मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि महासमुंद कोमाखान निवासी सूरज निषाद रायपुर के न्यू शांति नगर में किराए से रहता है। 25 मई की रात करीब 10.45 बजे वह पंडरी स्थित मटन मार्केट के पास से गुजर रहा था, तभी तेज रफ्तार कार ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में सूरज बाइक से उछलकर दूर जा गिरा। उसके पैर और कमर में चोटें आईं। युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इधर, टक्कर के बाद बाइक कार के बंपर में फंस गई। चालक ने लापरवाही दिखाई और कार रोकने की बजाय तेज गति से चलाता रहा। बंपर में फंसी बाइक से घसीटाते हुए चिंगारियां निकलती रहीं। यह देख लोगों ने कार का पीछा कर डूमरतराई के पास रोक लिया और कार चालक की जमकर पिटाई कर दी।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस घायल सूरज की रिपोर्ट पर मामले की जांच कर रही है।

वीडियो

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KkBvfErBXEA1evbUHmUCTq

यह खबर भी जरुर पढ़े

रायपुर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार युवती को कुचला, शरीर के हुए क्षत-विक्षत, LIVE वीडिया आया सामने

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल