मालगांव में मुख्य मार्ग की जोखिमभरी दूरी से बच्चों की शिक्षा पर संकट, विधायक से लगाई गुहार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) किशन सिन्हा :-  शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है, लेकिन जब यह अधिकार संसाधनों की कमी में उलझ जाए, तो भविष्य अधर में लटक जाता है। ऐसी ही स्थिति का सामना कर रहा है ग्राम मालगांव, जहां अब तक केवल हाई स्कूल की सुविधा है। मालगांव न केवल एक बड़ा गांव है, बल्कि यह आसपास के कई ग्राम पंचायतों के मध्य में स्थित है। इसके बावजूद यहां हायर सेकेंडरी स्कूल नहीं होना बच्चों की पढ़ाई में बड़ी बाधा बन रही है। हायर सेकेंडरी के लिए बच्चों को जिला मुख्यालय गरियाबंद जाना पड़ता है, जहां तक पहुंचने का मार्ग भारी वाहनों के आवागमन से बेहद असुरक्षित माना जाता है।

 

ग्रामीणों ने बताया कि जिला मुख्यालय का स्कूल पहले से ही पूर्ण क्षमताओं के साथ संचालित है, जिससे बहुत से छात्र-छात्राओं को दाखिला नहीं मिल पाता। मजबूरी में कुछ बच्चे शिक्षा बीच में ही छोड़ देते हैं, जबकि कुछ हर दिन खतरा उठाकर लंबे सफर के बाद स्कूल पहुंचते है। इस समस्या से केवल मालगांव ही नहीं, बल्कि आसपास के कई गांव प्रभावित हैं। यदि मालगांव में हायर सेकेंडरी स्कूल की स्थापना होती है, तो आसपास गांवों के विद्यार्थियों को सुरक्षित और सहज शिक्षा का अवसर मिल सकेगा।

विधायक से की मांग    

गांव की इस मांग को लेकर दर्जनों ग्रामीण क्षेत्रीय विधायक रोहित साहू के निवास पर पहुंचे। उन्होंने विधायक को बच्चों की शिक्षा से जुड़ी कठिनाइयों से अवगत कराते हुए मालगांव में हायर सेकेंडरी स्कूल खोले जाने की मांग रखी। विधायक श्री साहू ने ग्रामीणों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि वे इस दिशा में जल्द उचित कार्रवाई करेंगे और शासन स्तर पर प्रस्ताव भी प्रस्तुत करेंगे। ग्रामीणों को उम्मीद है कि उनकी वर्षों पुरानी यह मांग अब जल्द ही पूरी होगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cou8mpwFJrW20kpqxsp8t6

यह खबर भी जरुर पढ़े

राज्यपाल ने अपने गोद ग्राम मड़वाडीह पहुंचकर ग्रामीणों से की चर्चा, बिजली ग्राम पंचायत का होगा सर्वांगीण विकास

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल