खराब चावल मामला: वेयर हाउस के चेयरमैन चंदूलाल साहू ने दिखाई संवेदनशीलता, नवापारा वेयर हाउस पहुंचकर अधिकारियों को लगाई फटकार

निरीक्षण करने स्वयं पहुंचे नवापारा के स्टेट वेयर हाउस, खबर पर संज्ञान लेकर किया जांच टीम का गठन

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा नगर के कुछ राशन दुकानों में खराब और कीड़ा लगा चावल बांटा जा रहा था। जिससे लोगों में आक्रोश फ़ैल गया था जिसके बाद लोगों ने इसकी शिकायत की थी। मामला प्रकाश में आते ही नवापारा नपा की नेता प्रतिपक्ष संध्या राव अपने पार्षद साथियों के साथ राशन दुकानों का निरीक्षण करने पहुंचीं थी। इस दौरान दो राशन दुकानों में 1600 बोरी से अधिक खराब और कीड़ा लगा चावल मिला था। इस संबंध में “राशन दुकानों में वितरण हो रहा खराब और कीड़ा लगा चावल” शीर्षक से खबर छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज ने बड़ी प्रमुखता से प्रकाशित की थी।

खबर प्रकाशन के दिन ही स्टेट वेयर हाउस के चेयरमैन चंदूलाल साहू ने अपनी संवेदनशीलता दिखाते हुए एक्शन मोड में आकर एक जांच कमेटी का आदेश निकाला जिसमें नोडल अधिकारी बी एल अग्रवाल, तकनीकी सहायक रचना वर्मा को जांच के लिए टीम बनाकर भेजा गया। इसके साथ ही नॉन की डीएम हेलेन तिग्गा, क्वालिटी इंस्पेक्टर द्वय अमित चंद्राकर, राजू सोनी, सहायक खाद्य अधिकारी अभनपुर पवित्रा अहिरवार, खाद्य निरीक्षक श्रद्धा चौहान भी राशन दुकानों में निरीक्षण के लिए पहुंचे।

गोदाम में मिला खराब चावल

गीले चावल को सुखाया गया है

जहां एक ओर चेयरमैन चंदूलाल साहू ने संवेदनशीलता दिखाई वहीं दूसरी ओर जांच कमेटी की सदस्य नॉन की डीएम हेलेन तिग्गा ने संवेदनहीनता का परिचय देते हुए अपने विभाग की नाकामी और लापरवाही को छुपाने राशन दुकान संचालक पर दबाव बनाते हुए उसे ही दोषी सिद्ध करने पर तुली दिखाई दी। जब बांटे गए चावल को वापस मंगा कर दिखाया गया तो उन खराब चांवलों को देखकर बिना प्रतिक्रिया दिए ही पूरी टीम दूसरी दुकान की जांच हेतु रवाना हो गई। दूसरे दुकान संचालक के गोदाम पहुंचने के पूर्व ही डीएम हेलेन तिग्गा रहस्यमयी तरीके से नदारद हो गई। खाद्य विभाग के अधिकारीयों ने मौके पर पहुंच कर जांच के लिए नमूना इकट्ठा किये। जहां कई बोरे चांवल पाखड़ युक्त और पानी में भीगे हुए मिले।

सही साबित करने की नापाक कोशिश

इस खराब चावल को उच्च क्वालिटी का बताया जा रहा था

इस दौरान हमाल ठेकेदार (मुकद्दम) चंद्र कुमार गिलहरे पूरे समय इन जांच अधिकारियों के साथ घुमता रहा और खराब चावल को उच्च क्वालिटी का चावल साबित करने की नापाक कोशिश करता रहा। इसके लिए उसने पत्रकारों को भी बुरा भला कहने से परहेज नहीं किया।

चेयरमैन स्वयं निरीक्षण करने पहुंचे

शाम के समय चेयरमैन चंदूलाल साहू वेयर हाउस के गोदाम पहुंचे उनके साथ युवा नेता किशोर देवांगन भी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान चंदूलाल ने गोदाम में ही खराब चांवल का लाट मिलने और बड़ी संख्या में कीड़ों को देखकर जिम्मेदार अधिकारियों की क्लास लेते हुए जमकर फटकार लगाई। अधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त कर खराब चांवल वापस कर साफ चांवल सप्लाई करने तथा जल्द से जल्द जांच रिपोर्ट पेश करने की बात कही। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सरकार की इस तरह छवि खराब करना बिल्कुल बर्दास्त नहीं किया जाएगा।

उनके रवाना होने के बाद किशोर देवांगन ने पत्रकारों से कहा कि जानबूझ कर भाजपा सरकार की छवि खराब करने कुछ कर्मचारियों द्वारा प्रयास किया जा रहा है जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी हितग्राहियों को गुणवत्तायुक्त चांवल प्रदान किए जाने की बात कही। साथ ही कहा कि जनता की सेहत से खिलवाड़ करने वाले अधिकारियों को बक्शा नहीं जाना चाहिए।

क्या कहते हैं अधिकारी

खाद्य विभाग की टीम ने बताया दोनों दुकानों तथा गोडाउन से सैंपल लिया गया है जिसे अग्रिम परीक्षण हेतु भेजा जाएगा। परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाही की जाएगी।

क्या कहते हैं दुकान संचालक

दुकान संचालक अनुभव जैन ने बताया कि जिस तारीख को चांवल आया, सैंपल देखने के बाद फूड इंस्पेक्टर को भेजा। उन्होंने गोडाउन इंचार्ज प्रवीण सिंह से बात कर वापसी की बात कही। प्रवीण सिंह ने कहा जो ज्यादा खराब होगा उसको वापस कर लेंगे। 5 जून को डीएम नॉन हेलेन तिग्गा को इस बारे में बताया गया। उन्होंने क्वालिटी इंस्पेक्टर को दुकान जाकर चेक करने कहा। 6 जून को प्रवीण सिंह दुकान आए और कहा यह चांवल चलने योग्य है। उनके निर्देश पर 7 जून से वितरण प्रारंभ किया गया।

वीडियो 

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cou8mpwFJrW20kpqxsp8t6

यह खबर भी जरुर पढ़े

राशन दुकानों में वितरण हो रहा खराब और कीड़ा लगा चावल, लोगों में आक्रोश

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल