रायपुर में लड़कियों से मारपीट के मामले में बड़ा खुलासा, सेक्स रैकेट से जुड़े हैं तार, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रायपुर के महादेव घाट इलाके में जन्मदिन मना रही लड़कियों और लड़कों के बीच मारपीट का मामला सामने आया था। घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच में लड़कियों का कनेक्शन सेक्स रैकेट से जुड़ा पाया गया। पुलिस ने मामले में बड़ा खुलासा किया है। पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, सत्यम विहार कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाली पायल पटेल 4-5 जून की दरम्यानी रात जन्मदिन मनाने अपनी सहेलियों के साथ महादेव घाट विसर्जन कुंड गई थी। जन्मदिन की पार्टी के दौरान लड़कियों की कुछ लड़कों से मारपीट हो गई। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके बाद दूसरे पक्ष की ओर से भी शिकायत दर्ज कराई गई।

जांच के दौरान 5 लड़कियों को थाने बुलाकर पूछताछ की गई। वायरल वीडियो की जांच के लिए पुलिस ने लड़कियों के मोबाइल की जांच की। जिसमें 250 से ज्यादा लड़कियों का नेटवर्क मिला है, जो देह व्यापार में लिप्त हैं। मोबाइल फोन में अनैतिक व्यापार में संलिप्तता से संबंधित फोटो और चैटिंग मिली, जिस पर रेट भी लिखा था। पुलिस के मुताबिक ये लड़कियां प्रदेश के अलग-अलग शहरों की हैं और अक्सर पार्टियों के लिए रायपुर आती हैं।

शादी समारोह की आड़ में रैकेट चला रही लड़कियां

पुलिस का कहना है कि मोबाइल की जांच में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। शादी समारोह की आड़ में लड़कियां रैकेट चला रही हैं। ये फार्म हाउस और पब पार्टियों के लिए भी लड़कियां बुलाती हैं। तीन लड़कियों के मोबाइल की जांच में 250 से ज्यादा लड़कियों के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो मिले हैं। चैट में इनके बीच सौदेबाजी के सुराग भी मिले हैं। डीडी नगर पुलिस ने लड़कियों के खिलाफ धारा 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं 3 लड़कियां फरार हैं।

VIDEO

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cou8mpwFJrW20kpqxsp8t6

यह खबर भी जरुर पढ़े

रायपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, मोबाइल एप से होता था देह व्यापार, 2 महिला दलाल समेत 17 आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल