प्रेमिका का गला दबाकर हत्या: इस बात से था नाराज, आरोपी ने थाने में जाकर किया सरेंडर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- 19 वर्षीय युवक ने 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा की गला दबाकर हत्या कर दी। दूसरे दिन सुबह आरोपी ने थाने में जाकर पुलिकर्मियों को इसकी जानकारी दी। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए। तत्काल घटना की जानकारी सम्बंधित थाने के को दी गई। इसके बाद शव को पुलिस ने कब्जे में लिया। अब युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, 9वीं में पढ़ने वाली छात्रा का बापू नगर निवासी यश खुसरैल(19) से प्रेम प्रसंग था। दोनों काफी बातें किया करते थे। लंबे समय से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। मगर कुछ समय पहले से यश नाबालिग पर शक करने लगा था। वह लड़की पर चरित्र शंका करता था। इस बात को लेकर वह उससे कई बार झगड़ा भी कर चुका था।
शनिवार शाम दोनों किसी का जन्मदिन मनाने साथ निकले। यश नाबालिग को लेकर सिरगिट्टी के यश इंडस्ट्री के पास पहुंचा। वहां दोनों के बीच पुरानी बातों को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान युवक ने नाबालिग की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसके सिर में पत्थर पटक दिया। हत्या के बाद युवक अपने घर चला गया। इधर नाबालिग का शव पड़ा रहा।
बताया गया है कि घटना के बाद यश वहां पर कुछ देर तक घूमता भी रहा था। रातभर लड़की का शव वहीं पड़ा रहा। उधर, जब लड़की रात तक घर नहीं पहुंची, तब उसके परिजन भी उसकी तलाश कर रहे थे। मगर लड़की का कुछ पता ही नहीं चला।
वहीं अगले दिन रविवार सुबह को युवक तोरवा थाने पहुंच गया और उसने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। चूंकि मामला सिरगिट्टी इलाके का था। इसलिए तोरवा पुलिस ने युवक को सिरगिट्टी पुलिस के हवाले कर दिया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में ही आरोपी ने पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी है।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल