पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, फिर खुद पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– पारिवारिक विवाद के बाद पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे वह बेहोश हो गई। उसे मरा समझकर पति ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसने से पति की मौत हो गई। घटना के बाद महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार ग्राम मानपुर निवासी अनुरंजन एक्का (34) और उसकी पत्नी सुमित्रा एक्का (32) के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। रात में खाना खाने के बाद दोनों सो गए। लेकिन रात करीब 4 बजे पति उठा और अचानक कुल्हाड़ी से पत्नी पर हमला कर दिया। हमले में सुमित्रा गंभीर रूप से घायल हो गई, उसे मरा समझकर वह भाग गया। कुछ देर बाद पति वापस आया और खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। उसकी चीख-पुकार सुनकर परिवार के बाकी लोग जाग गए।
पड़ोसियों की मदद से परिजन गंभीर रूप से घायल सुमित्रा को अस्पताल ले गए। सीएचसी में प्रारंभिक उपचार के बाद सुमित्रा को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। झुलसने से उसके पति की मौके पर ही मौत हो गई।
दोनों के बीच अक्सर होता था विवाद
परिजनों के मुताबिक अनुरंजन और सुमित्रा के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। दोनों के दो बच्चे हैं, जो घटना के वक्त दूसरे कमरे में सो रहे थे। सुमित्रा की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों खेतीबाड़ी का काम करते थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/EmIwdJKezHHKmsjiabrwtK
यह खबर भी जरुर पढ़े
पत्नी की गला घोंटकर हत्या, आरोपी खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर, 74 वर्षीय पति गिरफ्तार











